Jharkhand Weather Alert: ओलावृष्टि और आंधी का खतरा, कई जिलों में Orange Alert जारी

 झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर के असर से बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।


Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में 5 अप्रैल से मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तेज बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज आंधी चलने की आशंका जताई गई है।


Key Highlights:

  • 5 अप्रैल से झारखंड में मौसम में बड़ा बदलाव

  • कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

  • 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

  • 5 दिनों तक तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट

  • 8-9 अप्रैल को येलो अलर्ट, 10 अप्रैल को मौसम शुष्क


Jharkhand Weather Alert: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और वज्रपात की संभावना है।
वहीं 6 अप्रैल को रांची, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर समेत कई जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Alert: सात अप्रैल तक कई जिलों में खराब रहेगा मौसम

7 अप्रैल को धनबाद, बोकारो, पाकुड़, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...

नाबालिग किशोर की बेरहमी से पिटाई, Video सोशल मीडिया पर Viral

मोतिहारी : मोतिहारी में एक नाबालिग किशोर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में...

खाकी का गौरवशाली सफर शुरू, बांका में नवआरक्षियों का भव्य दीक्षांत...

बांका : बांका पुलिस लाइन परिसर गर्व, उत्साह और भावनाओं का साक्षी बना। जहां बिहार पुलिस के नवप्रशिक्षित सिपाहियों का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित...