Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा का येलो अलर्ट

 झारखंड में 2 मई तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अनुमान। रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत।


Jharkhand Weather Alert रांची: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम केंद्र ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में यह स्थिति बनी रह सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान लगाया गया है। फिलहाल राजधानी रांची समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Jharkhand Weather Alert:कई जिलों में तेज हवा और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को संताल परगना के साथ रांची, बोकारो और हजारीबाग में ओलावृष्टि, गर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

28 और 29 अप्रैल को रांची और कोल्हान क्षेत्र में इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान है। 30 अप्रैल को पूरे झारखंड में गर्जन के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 1 और 2 मई को भी राज्यभर में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है।


Key Highlights:

  • रांची समेत कई जिलों में सोमवार से मौसम बदलेगा

  • 2 मई तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना

  • अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव

  • मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

  • रिम्स में हीट एग्जॉस्टशन के मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ी


Jharkhand Weather Alert:पलामू सबसे गर्म, रांची का तापमान 41 डिग्री के करीब

रविवार को राजधानी रांची का तापमान फिर 41 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। राज्य के 10 जिलों में राजधानी से कम तापमान रहा, लेकिन पलामू सबसे गर्म जिला बना रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सरायकेला में 42.5, पूर्वी सिंहभूम में 41.9 और गुमला में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बोकारो में 35.2 और जमशेदपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। संताल परगना के जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है और 10 बजे के बाद गर्म हवाएं चलने लग रही हैं।

Jharkhand Weather Alert:हीट एग्जॉस्टशन के मरीज बढ़े, डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। रिम्स के मेडिसिन विभाग में हीट एग्जॉस्टशन यानी डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की कुल संख्या में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. डीके झा ने बताया कि तेज गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से हो रही है। हालांकि फिलहाल मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है और अधिकांश को ओपीडी में दवा देकर घर भेजा जा रहा है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। पिछले साल अप्रैल में राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जबकि इस बार अप्रैल में ही चार बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...