Advertisment

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में Orange Alert, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

 झारखंड के रांची सहित कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी, 60 किमी प्रतिघंटे तक हवा चलने की संभावना।


Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रामगढ़, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Jharkhand Weather Alert: ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही भारी बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। खासतौर पर किसानों के लिए यह मौसम चिंता का विषय बन सकता है, क्योंकि ओलावृष्टि से खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है।


Key Highlights

  • रांची समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा की चेतावनी

  • ओलावृष्टि और वज्रपात से फसलों को नुकसान की आशंका

  • कई जिलों में येलो अलर्ट, गरज के साथ बारिश की संभावना

  • आंधी-बारिश से राजधानी में बिजली व्यवस्था ठप


Jharkhand Weather Alert: अन्य जिलों में येलो अलर्ट, बादल और गरज के साथ बारिश के आसार

राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को मेदिनीनगर में छिटपुट बारिश हुई, जबकि लातेहार में सबसे अधिक 70.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं तेनुघाट (बोकारो) में पिछले 24 घंटे में 22.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Jharkhand Weather Alert: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित, कई इलाके अंधेरे में

सोमवार देर शाम राजधानी रांची में तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। हटिया ग्रिड से जुड़े बेड़ो, ब्राम्बे, धुर्वा और ओरमांझी क्षेत्र के 33 हजार केवी सब-स्टेशन ट्रिप कर गए। कई इलाकों में रात आठ बजे तक बिजली गुल रही।

नामकुम ग्रिड से जुड़े कोकर रूरल और अर्बन फीडरों की आपूर्ति भी बाधित रही। एचटीआई, लालपुर, इंडस्ट्रियल एरिया, कोकर, रानीबगान और चुनाभट्टा में रात 9 बजे तक बिजली नहीं रही। क्लब रोड, चुटिया, एचईसी और बीआईटी मेसरा के कुछ हिस्सों में हाई वोल्टेज सप्लाई भी प्रभावित हुई।

तेज हवाओं के कारण कई जगह हाइटेंशन और लो टेंशन तार पेड़ों से टकरा गए, जिससे बड़े पैमाने पर लोकल फॉल्ट हुआ। बिजली विभाग के कर्मचारियों को बहाली कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बिजली वितरण निगम के अनुसार खराब मौसम से उपकरणों को नुकसान पहुंचा है और मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि कई क्षेत्रों में पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लग सकता है।

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...