Jharkhand Weather Update : अगले तीन दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि, गर्मी बढ़ेगी

रांची: Jharkhand Weather Update  झारखंड के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। अहले सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Jharkhand Weather Update : गर्मी बढ़ेगी

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 30.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई, जो 15.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है, लेकिन इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...