Advertisment

पंचायत चुनाव में जीत-हार का दारोमदार झारखंड की शराब पर

औरंगाबादः जैसे-जैसे बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां रफ्तार पकड़ रही है, वैसे-वैसे अवैध शराब के बरामदगी के मामलों में भी नित्य नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है. ताजा मामला में औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना के ऐरका चेकपोस्ट से पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने एक ट्रक और कार से विदेशी और देसी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है.

पचास लाख के शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कमलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्पाद विभाग अधीक्षक के नेतृत्व में झारखंड से लाई जा रही ट्रक से 4000 लीटर विदेशी शराब बरामद और 213 माशालेदार देसी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. शराब की कीमत 50 लाख के आसपास की है. इस मामले में ट्रक और कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Sharab fianl 02 22Scope News

गिरफ्तार शराब कारोबारियों की पहचान कैमूर निवासी विनोद, रोहतास निवासी कुलदीप कुमार, दरीहट थाना क्षेत्र के मोनगी बिरहा निवासी शिवानंद प्रसाद और बिलासपुर उत्तर प्रदेश रामपुर निवासी जफर खान के रुप में की गई है.

Dhanbad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,...

धनबाद में रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए, जबकि तीसरा फरार...

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...