जियो 2024 के लिए भारत का सबसे मजबूत ब्रांड: रिपोर्ट

रांची:  17 जनवरी (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार और डिजिटल इकाई जियो सबसे मजबूत भारतीय ब्रांड बनी हुई है। वह इस मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसी कंपनियों से आगे है।

ब्रांड फाइनेंस द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट ‘ग्लोबल-500 2024’ के अनुसार, जियो ब्रांड फाइनेंस की 2023 की रैंकिंग में भी भारत की सबसे मजबूत ब्रांड रही थी।

इस साल की रैंकिंग में जियो को वीचैट, यूट्यूब, गूगल, डेलॉयट,
कोका-कोला और नेटफ्लिक्स की अगुवाई वाली सूची में 88.9 के ब्रांड मजबूती सूचकांक के साथ दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांडों में 17वें स्थान पर रखा गया है।

एलआईसी को सूची में 23वें स्थान पर रखा गया है, इसके बाद एसबीआई 24वें स्थान पर है। यह ईवाई और इंस्टाग्राम जैसे ब्रांड से आगे है।

रिपोर्ट में कहा गया, “दूरसंचार क्षेत्र में अपेक्षाकृत नई जियो सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में उभरी है। इसका ब्रांड मूल्य उल्लेखनीय 14 प्रतिशत बढ़कर 6.1 अरब डॉलर होने के साथ ही उच्च ब्रांड शक्ति सूचकांक स्कोर 89.0 और संबंधित एएए ब्रांड रेटिंग भी है।”

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...