1999 रुपये की डाउन पेमेंट पर मिलेगा JioPhone Next

नई दिल्ली: जियो और गूगल द्वारा संयुक्त रुप से डिजाइन बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट दिवाली से भारतीय बाजार में उपलब्ध होने जा रहा है.

इसे दुनिया का सबसे किफायती स्मार्टफोन माना जा रहा है. इसे मात्र ₹1,999 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकेगा. बाकि की राशि का भुगतान 18/24 महीनों की आसान किस्तों में किया जा सकता है.

जियोफोन नेक्स्ट को कंपनी ने विशेष तौर बने प्लान्स के साथ बंडल किया है. इसमें ग्राहक प्लान्स के साथ ही जियोफोन नेक्स्ट की किस्ते भी चुका सकता है.

First plan– ‘आलवेज ऑन प्लान’ इस प्लान में ग्राहक को 18 महीनों के लिए 350 रुपए और 24 महीनों के लिए 300 रुपए का भुगतान करना होगा. ग्राहक को प्लान के साथ 5 जीबी डेटा और 100 मिनट प्रतिमाह वॉयस कॉलिंग मिलेगी.

Second plan – इसमें 18 महीने की किस्त लेने पर 500 और 24 महीने की किस्त बनवाने पर 450 रु प्रतिमाह भरने होंगे. इस प्लान के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा और साथ ही मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग.

Third Plan– XL प्लान यह 2 जीबी प्रतिदिन वाला प्लान है. इसमें 18 महीनों की किस्त के लिए 550रु और 24 महीनों की किस्त के लिए 500 रु प्रतिमाह चुकाने होंगे.

Fourth Plan- जो लोग बहुत अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं उनके लिए है XXL प्लान. इस प्लान में 2.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी. इसमें 18 महीने के लिए 600 रू की किस्त और 24 महीने के लिए 550 रु की किस्त चुकानी होगी.

Prabhatkhabar 2021 10 569f539c 3a9d 4776 8b00 ba4edc70c5d5 JioPhone Next launch sale 22Scope News

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ, सुंदर पिचाई ने बताया है कि “जियोफोन नेक्स्ट भारत के लिए डिज़ाइन किया गया एक किफायती स्मार्टफोन है. यह इस विश्वास से प्रेरित है कि भारत में हर किसी को इंटरनेट के अवसरों से लाभ उठाना चाहिए.  इसे बनाने के लिए, हमारी टीमों को जटिल इंजीनियरिंग और डिजाइन चुनौतियों को हल करने के लिए मिलकर काम करना पड़ा. मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि लाखों लोग अपने जीवन और समुदाय को बेहतर बनाने के लिए इन उपकरणों का उपयोग कैसे करेंगे.

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...

Ration Card Update: झारखंड में 6.29 लाख अपात्र लाभुकों पर कार्रवाई,...

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक 1.63 लाख कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। रांची...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से...

 धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से पूछताछ के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। भाई और...