झामुमो के विधायकों-सांसदों की बैठक आज

रांची: सीएम चंपई सोरेन के आवास में आज विधायक दल की बैठक बुलायी गई है.  बैठक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन समेत सभी विधायक व राज्यसभा के सांसद भी उपस्थित रहेंगे.

दिन के 11 बजे से बैठक आरंभ होगी. बैठक में विधायकों से जहां राय ली जायेगी वहीं सभी राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत की रणनीति भी बनायी जायेगी.

मामले पर पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि विधायकों के साथ राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की जायेगी.

इसके अलावा बैठक में राज्य की 14 लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन कैसे जीत हासिल की जाये इसको लेकर चर्चा की जायेगी.

गौरतलब है कि झामुमो ने गुरुवार को गिरिडीह और दुमका सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इन दोनों सीटों पर वर्तमान विधायकों को ही प्रत्याशियों बनाया गया है.

अब सिंहभूम, राजमहल व जमशेदपुर सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाकी है.श्री पांडेय ने बताया कि बैठक में ही विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए टास्क दिया जायेगा.

कौन विधायक पार्टी का काम देखेंगे, कौन प्रचार की कमान संभालेंगे. कई विधायकों को अपने क्षेत्र के अलावा पूरे लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी भी दी जायेगी.

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद झामुमो की विधायकों की यह पहली बैठक है.  इसके पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार गठन के समय बैठक हुई थी.

 

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...