रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने देवघर जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू को पदमुक्त कर दिया है. श्री किस्कू को उपाध्यक्ष पद से हटाकर उन्हें जिला सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है.
इनके स्थान पर नवल हेम्ब्रम को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय समिति के विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर दिया है.
पार्टी ने इसका निर्णय देवघर जिला समिति द्वारा किये गये अनुशंसा के आलोक में लिया है.
श्री पांडेय ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने संगठनात्मक कर्मठता का पूरा इस्तेमाल करते हुए संगठन को सुदृढ़ करने का कार्य करने को कहा है.

















