स्थापना दिवस होगा जेपीएससी अभ्यर्थियों का विरोध प्रर्दशन

Ranchi– सातंवी से दसंवीं तक के जेपीएससी पीटी के प्रकाशन के बाद अभ्यर्थियों का प्रर्दशन लगातार जारी है. अब तक जेपीएससी अभ्यर्थियों ने लगभग सभी राजनीतिक दलों से अपनी गुहार लगाई है.

छात्रों की मुख्य मांग परीक्षा फल का पुर्नप्रकाशित की है. अपनी मांगों के समर्थन में छात्रों ने झारखंड स्थापना दिवस पर बापू बाटिका के सामने जोरदार प्रर्दशन करने की धमकी दी है और कहा कि परीक्षा परिणाम आते ही छात्र आन्दोलनरत हैं, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है. जेपीएससी का अब तक का इतिहास इस बात की पुष्टि करता है कि यह झारखंड पब्लिक कमीशन नहीं बल्कि झारखंड झझंट कमीशन है. हर बार परीक्षा परिणाम आते ही  विवाद शुरु हो जाता है, इस बार भी यह पंरपरा टूट नहीं पाई. एक ही सीरीज से अभ्यर्थियों का पास करना इस बात का जीता जागता सबूत है कि परीक्षा में जमकर सेटिंग हुई. पहुंच और पैरवी का इस्तेमाल हुआ. आखिर यह कैसे संभव है कि एक ही परीक्षा केन्द्र से छात्र सीरीज में पास करें.

छात्रों ने धमकी दी है कि यदि 15 नवंबर को हमारी नहीं सुनी गई तो 16 नवंबर से जेपीएससी मुख्यालय का चक्का जाम कर दिया जाएगा.

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...