JPSC Food Security Officer Result 2026: तीन साल बाद आया नतीजा, 56 पदों के लिए 149 अभ्यर्थी चयनित

JPSC Food Security Officer Result 2026 जारी कर दिया है। 56 पदों के लिए 149 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।


JPSC Food Security Officer Result  रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से फूड सिक्यूरिटी ऑफिसर की नियुक्ति को लेकर तीन वर्षों से चली आ रही प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। मुख्य परीक्षा आयोजित होने के करीब 20 माह बाद आयोग ने सोमवार को परिणाम जारी कर दिया। कुल 56 पदों के लिए 149 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है।

आयोग के अध्यक्ष एल खिंग्याते, सदस्य डॉ अजीता भट्टाचार्या, अनिमा हांसदा, डॉ जमाल अहमद, सचिव संदीप कुमार और परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की बैठक के बाद देर रात रिजल्ट पर अंतिम मुहर लगाई गई।

JPSC Food Security Officer Result: तीन साल लंबी रही चयन प्रक्रिया

फूड सिक्यूरिटी ऑफिसर भर्ती के लिए जून 2023 में योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद 27 मई 2024 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 16,664 अभ्यर्थी शामिल हुए। परिणाम में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार आंदोलन भी किया।

आयोग ने पहली बार 5 जून 2024 को मॉडल आंसर की जारी की थी। इसके बाद 10 अक्तूबर 2025 को संशोधित उत्तर प्रकाशित किया गया। फिर 13 नवंबर 2025, 6 जनवरी 2026 और 21 जनवरी 2026 को लगातार संशोधित उत्तर जारी किए गए। अंततः 2 फरवरी 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।


Key Highlights

  • जेपीएससी ने फूड सिक्यूरिटी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट जारी किया

  • 56 पदों के लिए 149 अभ्यर्थी इंटरव्यू हेतु चयनित

  • जून 2023 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

  • मुख्य परीक्षा में 16,664 अभ्यर्थी हुए थे शामिल

  • कई बार संशोधित उत्तर जारी होने के बाद परिणाम घोषित


JPSC Food Security Officer Result: श्रेणीवार पदों का विवरण

कुल 56 पदों में अनारक्षित श्रेणी के 22 पद शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 14 पद, अनुसूचित जाति के लिए 6 पद, पिछड़ा वर्ग एक के 5 पद, पिछड़ा वर्ग दो के 3 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 6 पद निर्धारित किए गए हैं।

क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला वर्ग के 3 पद, खेलकूद कोटे से 2 पद तथा दृष्टि निःशक्त, श्रवण निःशक्त और चलन निःशक्त के लिए एक एक पद आरक्षित हैं।

JPSC Food Security Officer Result: इंटरव्यू की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी

परिणाम जारी होते ही चयनित अभ्यर्थी इंटरव्यू की तैयारी में जुट गए हैं। आयोग की ओर से जल्द ही इंटरव्यू की तिथि और अन्य दिशा निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट आने से अभ्यर्थियों में संतोष और राहत का माहौल है।

 

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img