JPSC JSSC Scam: दिल्ली से मिथिलेश सिंह गिरफ्तार, आयोग से कॉपी निकलवाकर बाहर लिखवाने का आरोप

 JPSC JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने मिथिलेश सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया। उस पर पेपर लीक और आयोग से कॉपी निकलवाकर बाहर लिखवाने का आरोप है।


JPSC JSSC Scam रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआइडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह परीक्षाओं का संचालन करने वाली कंपनी आइसीएन इंडिया से जुड़ा बताया जा रहा है।

सीआइडी के अनुसार मिथिलेश सिंह पर झारखंड में जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा उस पर जेपीएससी के अभ्यर्थियों की कॉपियां आयोग से निकलवाकर बाहर लिखवाने का भी आरोप है। जांच में उसके संबंध अभय तिवारी से होने की बात सामने आयी है।

मिथिलेश सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला बताया गया है। उस पर झारखंड के अलावा राजस्थान, बिहार, तेलंगाना और पंजाब में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े आरोप भी हैं।

JPSC JSSC Scam:चार बार जेल जा चुका है आरोपी, बेटे के नाम पर कंपनी बनाने का आरोप

जांच के दौरान सामने आया है कि प्रश्नपत्र लीक कराने और अन्य परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के आरोप में मिथिलेश सिंह पहले भी चार बार जेल जा चुका है। हालांकि आइसीएन इंडिया कंपनी में उसका नाम दर्ज नहीं है। आरोप है कि उसने अपने बेटे के नाम पर कंपनी बनायी थी।

सीआइडी की जांच में गिरफ्तार बिंसिस कंपनी के निदेशक अरुण कुमार और मिथिलेश सिंह के बीच करीबी संबंध होने की बात भी सामने आयी है। अरुण कुमार को सीआइडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसी की नजर परीक्षा संचालन से जुड़ी अन्य कंपनियों पर भी है। वेबल कंपनी के निदेशकों से भी पूछताछ किये जाने की संभावना जतायी जा रही है। सीआइडी की जांच में अलग-अलग कंपनियों के बीच कनेक्शन सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों का नेटवर्क और बड़ा होने के संकेत मिले हैं।


Key Highlights

  • CID ने JPSC JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में मिथिलेश सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

  • मिथिलेश पर JSSC CGL पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है।

  • JPSC अभ्यर्थियों की कॉपियां आयोग से निकलवाकर बाहर लिखवाने का भी आरोप सामने आया है।

  • 14वीं JPSC परीक्षा में 24 अभ्यर्थियों से सेटिंग और 11 से 1.10 करोड़ रुपये वसूली का आरोप है।

  • JPSC JSSC परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में PIL दायर की गयी है।


JPSC JSSC Scam:14वीं JPSC परीक्षा में 24 अभ्यर्थियों से सेटिंग का आरोप

जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार बुद्धेश्वर भगत ने सीआइडी के समक्ष अपराध स्वीकार करने और पूरे रैकेट की जानकारी देने की बात जांच में सामने आयी है। आरोप है कि उसने 24 अभ्यर्थियों से सेटिंग की थी। इनमें 11 अभ्यर्थियों से एक करोड़ 10 लाख रुपये वसूले जाने की बात कही गयी है।

लोहरदगा निवासी बुद्धेश्वर एनएचएम कार्यालय में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर था। उसकी मुलाकात देवघर निवासी अभय कुमार तिवारी से हुई थी। आरोप के अनुसार जनवरी 2026 में अभय ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा में सेटिंग कराने की बात कही। इसके बाद बुद्धेश्वर ने धुर्वा निवासी संतोष कुमार, धनबाद के कपिल और बरियातू के रमेश के जरिये 24 अभ्यर्थियों को जुटाया और उनके प्रमाणपत्र अभय तक पहुंचाये।

जांच में आरोप है कि सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों से एक करोड़ रुपये तथा एसटी अभ्यर्थियों से 80 लाख रुपये तक मांगे गये थे। भुगतान के लिए पीटी से पहले 10 लाख रुपये, मुख्य परीक्षा से पहले 50 प्रतिशत और साक्षात्कार से पहले शेष रकम नकद देने की सहमति होने की बात सामने आयी है।

JPSC JSSC Scam:JPSC JSSC परीक्षाओं की CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में PIL

इधर, जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में पीआइएल दायर की गयी है। प्रार्थी बसंत प्रसाद की ओर से दाखिल याचिका में टीडीपीएल द्वारा आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की भी सीबीआइ जांच कराने की मांग की गयी है।

याचिका में 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया गया है। प्रार्थी ने परीक्षा में पैसे लेकर पद बेचने के आरोपों का भी उल्लेख किया है।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...