Advertisment

व्यवहार न्यायालय के नए भवन का हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया उद्घाटन

गोपालगंज : व्यवहार न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल ने फीता काट कर किया. इस दौरान निरीक्षी न्यायाधीश मोहित कुमार साह, न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण, न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा, न्यायमूर्ति एसके पनवार तथा न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद भी मौजूद रहे. साथ ही न्यायालय परिसर में बनाए गए बाल मित्र न्यायालय का भी उद्घाटन किया गया.

udghatan 22Scope News

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल ने उद्घाटन के बाद कहा कि यह कोई भवन नहीं बल्कि न्याय का मंदिर है.आगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान न्यायालयों में नई टेक्नोलाजी का इस्तेमाल किया गया. इस टेक्नोलाजी का फायदा भी हुआ. बिहार में कोरोना काल में भी न्यायालयों में कामकाज जारी रहा. अब जरुरत इस बात की है कि कोरोना काल में प्रारंभ हुई टेक्नोलाजी का इस्तेमाल आगे भी जारी रहे.

udghatan3 22Scope News

न्यायमूर्ति सह गोपालगंज निरीक्षण न्यायाधीश मोहित कुमार साह, मधुरेश प्रसाद, अंजनी कुमार शरण, अनिल कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार सिंह, सुनील कुमार पवार, सत्यव्रत वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णु देव उपाध्याय, डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने ने कोर्ट भवन के परिसर में पौधारोपण किया.

udghatan4 1 22Scope News

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार, एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल और नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम विधि व्यवस्था को लेकर अलर्ट दिखे.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

दारोगा बहाली के अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट में बहाली को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...