काली पूजा की रही धूम, देर रात तक मां की अराधना में जुटे रहे भक्त

गिरिडीहः जिले भर में काली पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर के मकतपुर स्थित बंगला स्कूल में मां काली की प्रतिमा बैठाई गई है। दीपावली यानि कार्तिक अमावस्या की रात होने वाले इस पूजा के दौरान सैकड़ों भक्तों की भीड़ जमी थी। बताया जाता है कि यहां पिछले 25-26 वर्षों से पूजा होती आ रही है। कार्तिक अमावस्या की शाम से ही भक्तों का आना शुरु हो जाता है। देर रात तक भक्तों द्वारा मां काली की पूजा की जाती है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी काली पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है।

आखिर कब से काली पूजा की हुई शुरुआत

बताया जाता है कि रक्तबीज नामक राक्षस का वध करने के लिए मां काली ने उसका रक्तपान कर लिया था। इसके बाद रक्तबीज का अंत हो गया था। जब राक्षसो का वध करने के बाद भी मां काली का क्रोध शांत नहीं हुआ तो ऐसा लगने लगा कि सृष्टि का अंत हो जाएगा। ऐसे में देवी को शांत करने के लिए भगवान शिव जमीन पर लेट गए।

वहीं माता का पैर जैसे ही महादेव पर पड़ी तो मां काली की जीभ बाहर निकल आई और माता शांत हो गई। तब से ही काली पूजा की शुरुआत हुई और लोग बड़े ही धूमधाम से काली पूजा मनाते हैं।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...