कपिल देव ने घरेलू मैच खेलने की वकालत की, कहा- देश से बढ़ कर कोई क्रिकेटर नहीं

रांची: भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) के घरेलू क्रिकेट खेलने की प्रतिबद्धता पूरा नहीं करने के कारण केंद्रीय अनुबंध नहीं देने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह प्रथम  श्रेणी टूर्नामेंट जैसे रणजी ट्रॉफी को बचाये रखने के लिए जरूरी कदम है.

इशान किशन और श्रेयस अय्यर को बुधवार को 2023-24 सत्र के लिए बीसीसीआइ के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया था. इस फैसले पर मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही हैं, जिसमें कीर्ति आजाद और इरफान पठान ने इन दोनों खिलाड़ियों का समर्थन किया है.

कपिल देव ने किसी का नाम नहीं लेते हुए कहा कि घरेलू  क्रिकेट की  अहमियत बरकरार रखने के लिए बीसीआई को फैसला लेना ही था.

उन्होंने कहा कि हां- कुछ खिलाड़ियों को परेशानी होगी. कुछ लोगों को तकलीफ होगी, होने दाे लेकिन देश से बढ़कर कोई नहीं है.

बहुत अच्छा फैसला है . देश को 1983 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने अपने बयान में कहा कि मैं बीसीसीआइ को घरेलू क्रिकेट का दर्जा बचाने के मद्देनजर जरूरी कदम उठाने के लिए बधाई देता हूं. मुझे यह देखकर दुख होता था कि एक बार खिलाड़ी अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को स्थापनित कर लेते है.

Also Read : अर्जुन पुरस्कार के लिए शमी, तो सात्विक और चिराग खेल रत्न के लिए नामित

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...

Jamshedpur Murder Case: जमशेदपुर में Hotel कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का...

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी। छह...