कटिहार जंक्शन बना ‘सोलर पावर हाउस’, अब सूरज की रोशनी से जगमगाएगा स्टेशन

कटिहार : कटिहार रेलवे जंक्शन अब सिर्फ ट्रेनों के लिए नहीं बल्कि अपनी ‘सोलर ताकत’ के लिए भी चर्चा में है। जी हां, अब यहां बिजली का मीटर नहीं, सूरज की किरणें चलेंगी। स्टेशन पर 1.1 मेगावाट का जबरदस्त सोलर प्लांट तैयार हो गया है, जिसने पूरे सिस्टम को हाईटेक बना दिया है। करीब 5.88 करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्लांट के तहत स्टेशन के आठों प्लेटफॉर्म की छतों पर 1,884 सोलर मॉड्यूल लगाए गए हैं। यानी अब प्लेटफॉर्म पर खड़े-खड़े ही सूरज अपनी ऊर्जा बरसाएगा और स्टेशन को रोशन करेगा।

इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन एनएफएल मंडल के GM चेतन कुमार श्रीवास्तव ने किया

आपको बता दें कि इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन एनएफएल मंडल के जीएम चेतन कुमार श्रीवास्तव ने किया। उनका दावा है कि सिर्फ चार साल में ही बिजली बिल की बचत से पूरा खर्च निकल आएगा। मतलब साफ है कि ये डील फायदे का सौदा है।
लेकिन बात सिर्फ पैसों की नहीं है। ये सोलर प्लांट हर साल 1400 टन कार्बन डाइऑक्साइड कम करेगा।

Katihar Junction 2 22Scope News

आसान भाषा में कहें तो यह करीब 50 हजार पेड़ों के बराबर ‘ऑक्सीजन फैक्ट्री’ बनकर काम करेगा

वहीं आसान भाषा में कहें तो यह करीब 50 हजार पेड़ों के बराबर ‘ऑक्सीजन फैक्ट्री’ बनकर काम करेगा। अब कटिहार जंक्शन न सिर्फ यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाएगा, बल्कि पर्यावरण बचाने की दिशा में भी एक मिसाल पेश करेगा। सूरज की ताकत से चमकता ये स्टेशन अब सबकी नजरों में है।

Katihar Junction 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की खुली पोल, ओवरब्रिज के पास आईआरसीटीसी कर्मी से लूट और मारपीट

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...