कोडरमा में लगा कौशल महोत्सव, युवाओं को मिलेगा रोजगार

14000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य, 50 कंपनियां ले रही है हिस्सा

चयनित अभ्यर्थियों को मंत्री अन्नपूर्णा देवी देंगी ऑफर लेटर

कोडरमा : जिले के बागीटांड़ स्टेडियम में कौशल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कौशल महोत्सव में 50 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और तकरीबन 14000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. कौशल महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाने और रोजगार पाने के लिए 5000 से ज्यादा युवाओं ने पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं है. जबकि ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है.

rojgar1 22Scope News

कौशल महोत्सव: युवाओं की लगी लंबी कतार

सुबह 10 बजे से ही बागीटांड़ स्टेडियम के मुख्य द्वार पर युवाओं की कतारें लग गई है. इसके अलावा कंपनियों के द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से इस कौशल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. कोडरमा जिले में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

rojgar12 22Scope News

50 कंपनियों के ने लगाए स्टाल

कौशल महोत्सव में 20 सेक्टर की अलग-अलग 50 कंपनियों के स्टाल लगाए गए हैं. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के जनरल मैनेजर पंखुड़ी बोरगोहेन ने बताया कि सुबह से ही निबंधित अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंच रहे हैं और आज शाम केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के हाथों चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी उपलब्ध कराया जाएगा.

rojgar123 22Scope News

अभ्यर्थियों ने की सरकार की सराहना

वहीं अभ्यर्थियों का चयन करने पहुंची जीटी भारत के प्रतिनिधि मो. हारून ने बताया कि रोजगार के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और शाम को सभी चयनित अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद ऑफर लेटर दिया जाएगा. रोजगार पाने की उम्मीद लिए कौशल महोत्सव में पहुंचे अभ्यर्थियों ने भी सरकार के इस पहल की सराहना की और बताया कि इतने बड़े पैमाने पर जिले में पहली बार रोजगार मेला लगाया गया है.

कौशल महोत्सव: बेरोजगारी होगी दूर

अभ्यर्थियों को पूरी उम्मीद है कि यहाँ उनकी बेरोजगारी दूर होगी. कौशल महोत्सव में स्थानीय कंपनियों के अलावे गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और असम से भी कंपनियां यहां पहुंची है और अपनी जरूरत के हिसाब से अभ्यर्थियों का चयन कर रही है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...