बिहार में बहेगी रोजगार की बयार, नीतीश कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

बैठक में कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर, विभिन्न पदों के लिए निकलेगी बहाली

पुलिस का होगा आधुनिकरण, गृहविभाग में सीधी नियुक्ति के लिए 48447 पदों का सृजन

पटना : बिहार में बहेगी रोजगार- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई.

बैठक में नीतीश सरकार ने रोजगार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया.

राज्य में आने वाले दिनों में 75,543 पदों पर बहाली होगी.

जिससे सीधे युवाओं को फायदा मिलेगा. कैबिनेट की बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी है.

बैठक में ये फैसला लिया गया है कि पुलिस का आधुनिकरण किया जायेगा.

गृहविभाग में भारी संख्या में पदों का सृजन भी होगा. कुल 67735 पदों का सृजन होगा.

वहीं सीधी नियुक्ति के लिए 48447 पदों का सृजन किया जायेगा.

bihar 22Scope News

बिहार में बहेगी रोजगार: डायल 112 पुलिस कैडर में 7808 पद सृजित

ईआरएसएस के द्वितीय चरण के 19 हजार 288 पदों का सृजन किया गया है. पुलिस विभाग में कर्मियों का सृजन किया गया है. इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम डायल 112 पुलिस कैडर में 7808 पद सृजित होगा. वहीं औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय कुमार सुमन सेवा से बर्खास्त किया गया. उनको अनधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने पर बर्खास्त किया गया है.

बेंच पर बैठेंगे प्राइमरी स्कूल के बच्चे

नीतीश कैबिनेट ने बड़ा फैसला ये लिया है कि अब प्राइमरी स्कूल के बच्चे बेंच पर बैठेंगे. 2803 स्कूलों के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. उस राशि से बेंच और डेस्क खरीदे जाएंगे. राशि की स्वीकृति पर कैबिनेट की मुहर लग गयी है.

बिहार में बहेगी रोजगार: लाभार्थियों को मिलेगा खाद सुरक्षा भत्ता

पीडीएस से अनाज प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को खाद सुरक्षा भत्ता मिलेगा. लाभार्थियों के हकमारी होने पर खाद सुरक्षा भत्ता मिलेगा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन धारा 8 के साथ पठित धारा 39 की उप धारा 2 के खंड में संशोधन किया गया है. बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी कारण लाभार्थी को अनाज नहीं मिला या कम मिला इसपर लाभार्थी को सरकार की ओर से राशि दी जायेगी. अनाज राशि का 1.25 गुना से अधिक राशि मिलेगी.

जहरीली शराब कांड के बाद निबंधन कार्यालय के क्षेत्राधिकार में बदलाव

बिहार के छपरा और सीवान में हुई जहरीली शराब कांड के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया. सरकार ने निबंधन कार्यालय के क्षेत्राधिकार में बदलाव किया है. परसा, सोनपुर, दानापुर, बिहटा, पूर्णिया, बनमनखी, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, रोसड़ा के क्षेत्राधिकार में बदलाव किया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img