Khagaria Police ने 50 हजार के इनामी कुख्यात को दबोचा, हथियार भी बरामद

खगड़िया: खगड़िया पुलिस और डीआईयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या समेत कई मामलों में वांछित पचास हजार रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुख्यात छबीला यादव को उसके एक सहयोगी सुमन मिश्रा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से दो देशी कट्टा, आठ गोली, 2 मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने मामले में प्रेस को जानकारी दी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डीआईयू टीम के साथ मिलकर खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव में छापेमारी कर कुख्यात छबीला यादव और उसके सहयोगी सुमन मिश्रा को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कुख्यात छबीला यादव पर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे और उसके ऊपर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। छापेमारी दल में प्रभारी डीआईयू प्रभारी पल्लव, बेलदौर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘Law इजाजत दे तो…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सांसद पप्पू यादव ने…

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Khagaria Police Khagaria Police Khagaria Police

Khagaria Police

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...