BPSC छात्रों को आज समर्थन देने गर्दनीबाग पहुंचेंगे खान व गुरु रहमान

पटना : पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अभ्यर्थियों ने आयोग को चैलेंज कर दिया है कि चार जनवरी को होने वाली परीक्षा को वो नहीं होने देंगे। उसका बहिष्कार किया जाएगा। बीपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए। इसके बाद नए सिरे से परीक्षा ली जाए। यह भी कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन होगा। बीपीएससी अभ्यर्थी आज चौथे दिन भी धरना देने वाले हैं। उनके समर्थन में आज खान सर और गुरु रहमान सर गर्दनीबाग में पहुंचेंगे। पिछले 17 दिसंबर से अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीपीएससी पहले धांधली करा रहा है फिर लीपापोती की जाती है। छात्र ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभ्यर्थियों का भविष्य और खराब नहीं किया जा सकता। अभ्यर्थियों का कहना है कि बाबू परीक्षा केंद्र बिहार का सबसे बड़ा परीक्षा सेंटर है। 12 हजार अभ्यर्थी वहां फिर से चार जनवरी को परीक्षा देंगे, लेकिन वो एग्जाम नहीं होने दिाया जाएगा। तीन जिलों के सेंटर के बराबर बापू परीक्षा केंद्र है। जब वहां दोबारा परीक्षा ली जा सकती है तो फिर पूरे बिहार में क्यों नहीं।

यह भी पढ़े : रद्द हुई BPSC की परीक्षा की नई तारीख घोषित, इस दिन…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...