खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 7वें संस्करण के तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा की भागलपुर में हुई शुरुआत

भागलपुर : अंगप्रदेश की महान धरा पर तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धा शुरू हो चुकी है। ऐतिहासिक सैंडिस मैदान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत सातवें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। भागलपुर को तीरंदाजी और बैडमिंटन की मेजबानी मिली है। आज से सात मई तक तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा आयोजित है। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदयकांत ने निशाना साधकर तीरंदाजी की शुरुआत की। वहीं सभी खिलाड़ियों का हौसला भी अफजाई किया। सैंडिस मैदान के एरेना में तीरंदाज के धुरंधर मेडल पर निशाना साध रहे हैं।

Goal 5 22Scope News

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी किस्मत आजमा रहे हैं

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी किस्मत आजमा रहे हैं। इस खेल के माध्यम से ओलम्पिक्स में भी खिलाड़ी जौहर दिखाने का सपना सजाए हुए हैं। आर्चरी में देशभर के 61 खिलाड़ी हिस्सा लिए हुए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों मसलन दिल्ली, दादर नगर हवेली, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान औक आंध्र प्रदेश समेत 18 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं।

यह भी देखें :

सुबह 8:30 बजे से गेम की शुरुआत हो चुकी है जो 10:30 तक चली

आपको बता दें कि सुबह 8:30 बजे से गेम की शुरुआत हो चुकी है जो 10:30 तक चली। फिर संध्या साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक गेम खेले जाएंगे। तीरंदाज तीन मिनट में छह तीर चला रहे हैं। आज पहले दिन छह इवेंट होंगे। शुरुआत 70 मीटर के रिकर्व और 50 मीटर की कंपाउंड प्रतियोगिता से हुई है। भागलपुर के साथ-साथ गया, राजगीर, बेगूसराय, पटना और दिल्ली को खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। मुख्य रूप से बिहार मेजबान है। आज से सात मई तक तीरंदाजी और 10 से 13 मई तक बैडमिंटन की प्रतियोगिता आयोजित होनी है। देशभर के खिलाड़ी जो यहां पहुंचे हुए हैं कहीं ना कहीं गोल्ड मेडल का सपना लिए पहुंचे हुए हैं। ओलंपिक खेलने का सपना लिए पहुंचे हुए हैं। सभी खिलाड़ी अति उत्साहित नजर आ रहे हैं और यहां मिली सुविधाओं की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Bhagalpur Khelo 1 22Scope News

यह भी पढ़े : खेलो इंडिया यूथ गेम का आज से होगा आगाज, बेगूसराय मेजबानी के लिए तैयार

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...

Jamshedpur Murder Case: जमशेदपुर में Hotel कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का...

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी। छह...