अपहरण कांड का खुलासा, 4 नाबालिग बच्चियां की सकुशल बरामदगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : जब से वह मदरसा में आया, उसकी नज़र मुझ पर थी। वह रोज मुझे अलग से पढ़ाता था और रोज़ नई-नई कहानियां सुनाता था। धीरे-धीरे मैं उसके जाल में फंस गई। इसके बाद उसने मेरा नंबर लिया और हम दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। देखते ही देखते हम दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि हमारे बीच कोई पर्दा नहीं रहा। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान उसने मेरी एक सहेली को भी अपने जाल में फंसा लिया। मेरे सामने वह उसे साली कहता था लेकिन अकेले में उससे बात करता था। इसी बीच घर वालों को शक हुआ तो ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया निवासी मौलवी असफाक को हटा दिया गया। फिर भी वह फोन के माध्यम से मेरे संपर्क में बना रहा।

4 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर बेचने की कोशिश करने वाले आरोपी का पुलिस ने खुलासा किया है

यह कहना है उस नाबालिग लड़की का जिसे प्रेम जाल में फंसाकर अपनी प्रेमिका सहित चार नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर बेचने की कोशिश करने वाले आरोपी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर अपहृत लड़कियों को उनकी सहेली के साथ बरामद कर लिया और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार को तीन जून को एक आवेदन मिला। जिसमें पीड़ित के पिता ने लिखा था कि उनकी दो बेटियों सहित चार नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर लिया गया है।

Motihari Police 3 2 22Scope News

Motihari Police 2 4 22Scope News

किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई थी, आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर इसकी सूचना SP को दी गई

उन्होंने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई थी। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर इसकी सूचना एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी ने बिना देरी किए सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिग लड़कियों की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान ढाका थाना क्षेत्र से अपहरणकर्ता मौलवी को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

Motihari Police 1 3 22Scope News

आरोपी के घर से एक लड़की का मोबाइल भी बरामद किया गया

आरोपी के घर से एक लड़की का मोबाइल भी बरामद किया गया। एक वर्ष से मौलवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था अपहृत लड़कियों में एक 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि रात में आरोपी उसके साथ सोया था। उसी दौरान उसने किसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि वह हम लोगों को कहीं ले जाकर बेच देगा। यह सुनकर हम सभी डर गए। पहले हमें लगता था कि वह हमसे प्यार करता है। वह हमेशा कहता था कि तुम्हें अपने साथ विदेश ले जाएगा और खूब घुमाएगा, लेकिन उसकी मंशा कुछ और ही थी। इसकी जानकारी हमें उसी रात हुई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चार नाबालिग लड़कियों के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही पूरी टीम को सक्रिय कर दिया गया और महज 36 घंटे के अंदर सभी को बरामद कर लिया गया।

Motihari Police 5 22Scope News

यह भी पढ़े : 3 हजार का इनामी स्मैक तस्कर बाबूलाल गिरफ्तार, 36.45 ग्राम स्मैक व नकदी बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...