हिसुआ में डीजे संचालक का अपहरण, तीन लाख रुपये फिरौती की मांग

नवादा : हिसुआ थानाक्षेत्र से रविवार की अहले सुबह एक डीजे संचालक का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने अपहृत के परिजनों से तीन लाख की फिरौती की मांग की थी। परिजनों ने बताया की नसीम रविवार के अहले सुबह 6 बजे चाय पीने के लिए घर से निकला था। स्कार्पियो में सवार 4 लोगों ने दुकान से अपहरण कर लिया। अपहृत नसीम ने अपने बहनोई के मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसका अपहरण कर लिया है और एवज में 3 लाख रुपये मांग रहा है। फिरौती की राशि नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा। बताया जा रहा कि घटना के लगभग 10 घंटे बाद युवक को जख्मी हालत में कोतवाली थाना मुगलसराय क्षेत्र से पुलिस ने उसे सड़क किनारे से जख्मी हालत में बरामद कर लिया है। पुलिस अब इस पुरे मामले की जांच में जुटी हैं।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

नफरत या फिरौती की चाहत, आखिर क्यों कर डाली 8 वर्षीय बच्चे की हत्या

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...