KKR ने जीती आईपीएल की ट्रॉफी, बॉलीवुड ने लुटाया अपना प्यार

बीते कल यानी 26 मई की शाम KKR फैंस के लिए रोमांचक शाम रही. आईपीएल के एक और सीजन का अंत हुआ जिसमें शाहरुख खान की टीम केकेआर यानी कोलकत्ता नाइट राइडर्स की जीत हुई. जीत के बाद पूरी टीम के साथ-साथ शाहरुख खान और उनकी फैमिली ने मैदान में सेलिब्रेट किया.

मैच के दौरान टी के ऑनर शाहरुख खान, को-ऑनर जूही चावला और उनका परिवार चेपॉक स्टेडियम में ही मौजूद रहा. जीत के बाद उन्होंने मैदान में ही जश्न मनाया. इस जीत के बाद किंग खान और केकेआर को बॉलीवुड के कई एक्टरों ने शाहरुख को बधाई दी. बधाई देते हुए सबने अपने सोशल मीडिया में शाहरुख खान और केकेआर की टी की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर की.

शाहरुख खान को बधाइयां देने के लिए लगा एक्टरों का तांता-

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी में केकेआर टीम की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी और साथ ही शाहरुख खान को भी टैग करते हुए उन्हें बधाई दी.

केकआर की जीत हो और बधाई देने वालों में करण जौहार शामिल ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. करण जौहर ने भी शाहरुख और उनकी टीम को बधाई दी है. उन्होंने शाहरुख के सिग्नेचर पोज के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “भाई की जीत @iplt20 की ट्रॉफी मिल गई. बधाई हो. लव यू भाई”

वहीं इस जीत पर पंजाब किंग्स की ऑनर प्रीति जिंटा ने भी शाहरुख और जूही को बधाइयां दी. उन्होंने एक्स पर लिखा  “ऐसी अविश्वसनीय जीत और आपके तीसरे आईपीएल खिताब के लिए बधाई @KKRiders @iamsrk @iam_juhi , हार्ड लक @SunRisers. आप लोग पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छे थे.”

 

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img