Koderma: छठ की खरीदारी करने आई महिला से चेन छिनतई, ऐसे हुई वारदात

Koderma: कोडरमा जिले में चेन स्नैचर गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार दोपहर झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक के पास छठ की खरीदारी करने आई एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। दो महिला स्नैचर, जिनमें से एक के साथ एक बच्ची भी थी, ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गईं।

Koderma: महिला से चेन छिनतई

पीड़िता ने मामले की शिकायत तिलैया थाना में दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। घटना के बाद इलाके की महिलाओं में डर और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण ऐसे गिरोह सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए पुलिस को गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

साप्ताहिक राशिफल (23 नवंबर से 29 नवंबर 2026): मेष से मीन...

23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 23 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

भगवान बुद्ध के विचार आने वाले 2500 वर्षों तक रहेंगे प्रासंगिक,...

पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया को युद्ध और...