Advertisment

बकाया वेतन नहीं मिलने पर मजदूर ने आरके माइंस में किया हंगामा

झरिया (धनबाद) : झरिया के बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के ऐना कोलियरी के आरके माइंस में सोमवार को ठेका मजदूर चंद्रशेखर सिंह ने घंटों हंगामा किया. बताया जाता है कि कई महीनों का बकाया वेतन नहीं अभी तक उक्त मजदूर को नहीं मिला है. इसी को लेकर मजदूर ने पेट्रोल डालकर सुसाइड करने का प्रयास भी किया. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया.

इसकी सूचना आरके माइंस प्रबंधक द्वारा बोर्रागढ ओपी को सूचना दी गई. सूचना पाकर बोर्रागढ़ ओपी के एएसआई दल बल के साथ आरके माइंस पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को समझाया गया.

युवक ने आरके माइंस और यूनियन नेता अमर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरके माइंस के यूनियन नेता अमर सिंह के इशारे पर मजदूरों को काम पर लगाया व हटाया जाता है. चंद्रशेखर सिंह ने प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि है अगर बकाया पैसा और मुझे काम पर वापस नहीं लिया तो मैं पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आत्महत्या कर लूंगा.

रिपोर्ट : अनिल

कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने तुषार सिंह

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...