पटना : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोलीबारी से हुई मौत पर राजद परिवार ने गहरे रंजो- गम का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि इनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई काफी मुश्किल है। अल्लाह इन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे। और अहले -खाना को सब्र जमील अता करे।
इनके निधन का समाचार सुनकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचंद्र राम, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोलीबारी में हुई मौत का समाचार बेहद दुखद और चिंता जनक है।
यह भी देखें :
नेताओं ने कहा कि परवरदिगार मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करे और परिजनों को सब्र और हिम्मत दे।
साथ ही यह भी कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए शासन में लगातार इस तरह की मौतें हो रही है लेकिन सरकार के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे।
बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या काफी दुखद – तेजस्वी यादव
शनिवार की देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तीन अपराधियों द्वारा जिस तरह से गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद से पूरे देश की राजनीति गर्म है। नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा तेजस्वी यादव ने भी कहा कि बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किया जाना काफी दुखद है। मृतक बाबा सिद्दीकी के परिवार जनों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बाबा सिद्ध की हमारे ही जिला गोपालगंज के रहने वाले हैं। बिहार के मुलत: निवासी रहे हैं। कुछ दिनों पहले जब हम मुंबई गए थे तो उनसे और उनके पुत्र से हमारी मुलाकात हुई थी।

यह जानकारी काफी दुखद है मगर आश्चर्य करने वाली बात यह है कि मुंबई इतना बड़ा शहर खास तौर पर बांद्रा जो लोकेशन है जो कॉलोनी है वहां ऐसी घटना हो जाती है, तो आप समझ सकते हैं कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। हथियारों का मन काफी बड़ा हुआ है इसमें राज्य सरकार को लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखना चाहिए।
यह भी देखें :
महाराष्ट्र में जंगलराज है – उर्मिला ठाकुर
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की जिस प्रकार गोली मारकर हत्या की गई, उसको लेकर अब बिहार के अंदर सियासत गरम हो गई है। बता दें कि राजद के एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वहां जंगलराज है।
पहले सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई। अब बिहार के रहने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। यह कहीं ना कहीं सरकार पर सवाल खड़ा करता है।

यह भी देखें :
महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हो गई है राजद
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी कि जिस प्रकार गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसको लेकर अब बिहार की सियासत भी गरमा गई है। राजद पार्टी महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हो गई है। बता दे कि बिहार में मुख्य विपक्ष दल राष्ट्रीय जनता दल केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठा रही है।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है। यह जो हत्या है वह प्री प्लानिंग हत्या करवाई गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि यह जो हत्या है वह विजयदशमी के दिन की गई है। यह हिंदू और मुस्लिम में उन्माद फैलाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। साजिश के तहत बाबा सिद्दीकी को मारी गई है।
यह भी पढ़े : NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, 2 गिरफ्तार, कई सितारे देखने के लिए पहुंचे अस्पताल
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















