NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, 2 गिरफ्तार, कई सितारे देखने के लिए पहुंचे अस्पताल

मुंबई : एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार की शाम को कुछ लोगों ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी की हत्या से राजनीतिक जगत ही नहीं बॉलीवुड में भी शोक को लहर छा गई है। बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद देर रात दिग्गज सितारे उनके परिवार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। ऐसे में एक्टर सलमान खान भी इस दुख की घड़ी में बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। इस दौरान वे ग्रे कलर की टी-शर्ट में अपनी गाड़ी से आते दिखाई दिए। उनके साथ भारी सिक्योरिटी भी देखी गई। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से विफल है।

खबरें मिल रही है कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक बाबा सिद्दीकी के हमलावरों से पूछताछ कर रहे हैं। बाबा सिद्दीकी के घर मुंबई पुलिस पहुंची, परिजनों से बात करेगी। आज शाम सात बजे बाबा सिद्दीकी के नमाज़-ए-जनाज़ा की रस्म होगी। रात 8:30 बजे बड़े कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होंगे। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच का दावा है कि आरोपी पिछले 25-30 दिनों से इलाके की रेकी कर रहे थे। क्राइम ब्रांच का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने बिश्नोई गैंग के होने की बात कही है।

दो लोग हुए गिरफ्तार

बता दें कि बाबा सिद्दीकी को निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर गोली मारी गई। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश से और दूसरा हरियाणा से है, जबकि तीसरा अभी भी फरार है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने का वादा किया है और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने की बात कही है।

यह भी देखें :

सलमान ने कैंसिल की ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान का बाबा सिद्दीकी से करीबी रिश्ता रहा है। बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर सुनते ही सलमान खान ने ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग कैंसिल कर दी। जब उन्हें ये जानकारी मिली तो वे शूटिंग के बीच में थे, जिसे छोड़कर ने तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे। सलमान खान से पहले एक्टर संजय दत्त, प्रिया दत्त, शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा के साथ और वीर पहाड़िया भी अस्पताल पहुंचे थे.

यह भी पढ़े : Baba Siddiqui की हत्या से गोपालगंज स्थित पैतृक गांव में भी मातम

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...