Advertisment

पूर्व विधायक खालिद अनवर अंसारी का निधन, लालू परिवार ने जताया दुख

पटना : पूर्व विधायक खालिद अनवर अंसारी के निधन पर राजद परिवार ने गहरे रंजो- गम का इजहार किया है और कहा कि इनके इंतेकाल से सुबा बिहार को काफी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई काफी मुश्किल है। अल्लाह इन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे। और अहले -खाना को सब्र जमील अता करे।

इनके निधन का समाचार सुनकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचंद्र राम, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने इनके निधन पर गहरे रंजो गम का इजहार करते हुए कहा कि इनके निधन से ‌सुबा बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही बिहार की राजनीति में जो खालीपन आया है, उसकी भरपाई मुश्किल है।

यह भी पढ़े : लालू का RSS-BJP पर तंज, कहा- इनका क्या औकात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे?

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...