कोडरमा में लालू यादव ने की चुनावी सभा, चिर परिचित अंदाज में पीएम मोदी को लेकर ये कहा

कोडरमा. विधानसभा चुनाव के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव आज कोडराम पहुंचे। यहां उन्होंने कोडरमा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के लिए चुनावी सभा की और उनके पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

कोडरमा में लालू यादव का पीएम मोदी पर प्रहार

वहीं कोडरमा पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनकी सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी। सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी तंज कसते हुए उन्हें फालतू व्यक्ति भी बता दिया। भाषण के दौरान लालू यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे और अपने चिर परिचित अंदाज में विरोधियों पर निशाना साधा।

कोडरमा में राजद और बीजेपी में मुकाबला

बता दें कि, कोडरमा विधानसभा सीट इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग में राजद के हिस्से में आई है। राजद ने इस सीट से सुभाष यादव को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी नीरा यादव से है। नीरा यादव यहां से सिटिंग विधायक हैं। इस सीट पर पहले चरण 13 नवंबर को वोटिंग होगी और परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

बिहार कैबिनेट की आज नहीं होगी बैठक, कल दिल्ली जाएंगे CM...

पटना : बिहार में 20 साल से ज्यादा वक्त तक सीएम रहे नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी बैठक का इंतजार बढ़ गया। आज नीतीश...

मुख्यमंत्री ने 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रदान किया नियुक्ति...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस...

लेवा गांव में भीषण आग, 3 घर जलकर राख, गरीब मजदूर...

खगड़िया : खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के सर्किल संख्या-1 स्थित पकरैल पंचायत के लेवा गांव (वार्ड संख्या-15) में अचानक लगी आग में तीन...

CA Final Exam Update 2026: अब साल में 2 बार होगी...

 ICAI ने CA Final परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया, अब मई और नवंबर में साल में दो बार होगी परीक्षा, जनवरी सत्र समाप्त।CA Final...

Jharkhand Teacher Exam Case: हाईकोर्ट ने गठित किया वन मैन आयोग,...

झारखंड हाईकोर्ट ने 2016 शिक्षक नियुक्ति विवाद में रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौधरी की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया, 3 महीने में रिपोर्ट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img