रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए ली जा रही जमीन का स्थानीय कर रहे विरोध – राजधानी के हिनू रोड स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है. जिसके लिए गढ़ाटोली समेत अन्य इलाकों के रैयतों की जमीन ली जा रही है. लेकिन इन इलाकों के रैयत इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि अभी तक उनके पुनर्वास और भुगतान का काम नहीं किया गया है.

लाइव खबर यहां देखेंः https://22scope.com/category/jharkhand/
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए ली जा रही जमीन का स्थानीय कर रहे विरोध
विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से बस आश्वासन दिया जा रहा है. सरकार पहले हमें विस्थापित करने से पहले बसाए उसके बाद ही वह अपनी जमीन देंगे. इसे लेकर रैयतों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और अपनी बातों को रखा. साथ ही मांग को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा.

















