Advertisment

Deoghar : सारठ में वन विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध आरा मिल ध्वस्त-भारी मात्रा में…

Deoghar : देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाडे मैटेरिया गांव के पलास जंगल में और कसरायडीह इलाके में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित आरा लकड़ी मिल को ध्वस्त कर दिया। यह मिल सलीम मियां के द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : गला घोंटकर हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… 

Deoghar : अवैध निर्माण को तोड़ती पुलिस की टीम
Deoghar : अवैध निर्माण को तोड़ती पुलिस की टीम

Deoghar : भारी मात्रा में लकड़ी समेत कई सामान बरामद

छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में लकड़ी एवं मिल संचालन से संबंधित कई उपकरण जब्त किए गए हैं। वन उप परिसर पदाधिकारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पलास जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटकर मिल में प्रोसेसिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Koderma : एक ही ऑटो में सवार थे 9 लोग, पिकअप ने ऑटो में मारी भयंकर टक्कर, दो की दर्दनाक मौत… 

इस सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। मौके पर आरा मशीन, कटे हुए लकड़ियों के गट्ठर, पेट्रोल-डीजल से चलने वाली मशीनें और अन्य उपकरण जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें- Jharkhand liquor scam : शराब घोटाले में शामिल तीनों आरोपी कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल… 

असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Deoghar : जानकारी देती पुलिस
Deoghar : जानकारी देती पुलिस

आशुतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में अवैध आरा मिल माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में जंगलों की अवैध कटाई और संसाधनों की लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Koderma : एक ही ऑटो में सवार थे 9 लोग, पिकअप ने ऑटो में मारी भयंकर टक्कर, दो की दर्दनाक मौत… 

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि भविष्य में भी इस प्रकार की छापेमारी होती रहे ताकि वन संपदा की रक्षा की जा सके। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Ranchi Airport Update: तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई Flights...

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से 155 यात्रियों...

RRB Exam 2026: रांची में रेलवे भर्ती बोर्ड की CBT परीक्षा...

रांची समेत कई शहरों में रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल 1 CBT परीक्षा शुरू। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रही, रांची में...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून पूरी तरह Active, आज 50...

झारखंड में 4 अगस्त 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किमी...