भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, सगे भाई समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित परनाडाबर पुलिस ने दो वाहनों से लाए जा रहे 398.10 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस क्रम में सगे भाई समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके पर मारुति व पिक अप वाहन को जब्त कर लिया। गिरफ्तार सभी शराब तस्कर हिसुआ थाना क्षेत्र हदसा गांव के बताए गए हैं।

थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर की ओर से पिक अप व मारुति से भारी मात्रा में शराब की खेप परनाडाबर, मेसकौर व सीतामढ़ी के रास्ते हिसुआ थाना क्षेत्र के हदसा गांव की ओर ले जाती जा रही है। सूचना के आलोक में छापामार दल का गठन कर आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी आरंभ कर दी गई।

पारकुरहा तिमुहानी के पास सिल्वर रंग की मारुति कार को रुकवा कर तलाशी आरंभ की। तलाशी के क्रम डिक्की में रखे पांच कार्टन में 180 एमएल के 220 लीटर अफसर च्वाइस अंग्रेजी शराब बरामद होते ही हदसा गांव के सहोदर भाई उदय सिंह के पुत्र मनीष कुमार व विपुल कुमार को गिरफ्तार कर पास में रहे चार मोबाइल जब्त कर लिया। अभी प्रक्रिया पूरी की ही जा रही थी कि पिकअप वाहन के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी आरंभ की। तलाशी के क्रम में तहखाने में छिपाकर रखा 500 एमएल का 648 बोतल और 380 एमएल का 46 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद होते ही आकाश कुमार व राकेश कुमार हदसा थाना हिसुआ को शराब व पिकअप समेत गिरफ्तार कर लिया। इस बावत थाना कांड संख्या 126/24 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह भी पढ़े : नवादा में महिला कैदी की हुई मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...