गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा: जमामो पूजा जा रही महिलाओं से भरा टेम्पो पलटा, 2 की मौत, कई घायल

गिरिडीह के तिसरी में जमामो मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो पलटा, 2 की मौत और कई घायल। हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल।


गिरिडीह: गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हथियागढ़ घाटी के पास श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।


Key Highlights

  • गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा

  • जमामो मंदिर पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा

  • हादसे में रुक्मणी देवी और शनिचर रजक की मौत

  • कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू


मृतकों की पहचान रुक्मणी देवी और शनिचर रजक के रूप में हुई है। वहीं, घायल श्रद्धालुओं में बबीता देवी, देवन्ती देवी, फूलन देवी, सोफा देवी और सोशिला देवी समेत कई अन्य महिलाएं शामिल हैं। सभी श्रद्धालु गिरिडीह के धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे और सभी तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक करने जा रहे थे। इसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड पर यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को धनवार रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...