NH-83 पर बड़ा सड़क हादसा, SBI की मैनेजर घायल, PMCH रेफर

जहानाबाद : पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-83) पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) गया शाखा की शाखा प्रबंधक आभा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, आभा सिंह पटना से गया जा रही थीं। इसी दौरान जहानाबाद के पास अचानक एक जानवर के सड़क पर आ जाने से ड्राइवर ने गाड़ी को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जबकि आभा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Goal 5 22Scope News

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद आभा सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रामीणों की त्वरित मदद से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के कारण कुछ देर के लिए एनएच-83 पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी, जिसे पुलिस ने शीघ्र नियंत्रण में लिया। फिलहाल, आभा सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : ‘किसान आंदोलन व स्वतंत्रता संग्राम के परिप्रेक्ष्य में स्वामी सहजानंद सरस्वती’ विषय पर व्याख्यान आयोजित…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...