राज्य में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। के सेंथिल कुमार को योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया।

वहीं पंकज कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। सफीना ए एन को राजस्व पर्षद में अपन सदस्य बनाया गया। एन सरवानन को खाद्य आपूर्ति विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। दया निधान पांडे को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव बनाया गया। मनोज कुमार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया। मोहम्मद सोहेल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया। प्रणव कुमार को गृह विभाग में सचिव बनाया गया, साथ ही प्रणव कुमार को आईजी जेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं नीलम चौधरी को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया। संजय दुबे को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया। हिमांशु कुमार राय को योजना एवं विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया।राहुल कुमार को बिहार संग्रहालय का डायरेक्टर बनाया गया। जयप्रकाश सिंह को निदेशक भविष्य निधि निदेशालय वित्त विभाग में नियुक्त किया गया। विशाल राज को पटना परिवहन आयुक्त का अतरिक्त प्रभाव दिया गया। अनिल कुमार को जल जीवन हरियाली का निदेशक बनाया गया।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...