LAWRENCE BISHNOI GANG का शूटर अररिया में गिरफ्तार

अररिया: अररिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक शूटर को जोगबनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शूटर को भारत नेपाल बॉर्डर के समीप जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक ने अपना पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी जयप्रकाश के रूप में बताया है।

बताया जा रहा है कि वह नेपाल के विराटनगर में अपना पहचान बदल कर किराये के मकान में रहता था और अक्सर पैसे निकालने के लिए वह बॉर्डर पर कर जोगबनी आता था। मामले में अररिया के एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि भारत नेपाल बॉर्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन के समीप एक बैंक सर्विस दाता की शिकायत पर शूटर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शूटर नेपाल के विराटनगर में कृष्ण कुमार नाम का नकली आईडी पर किराये के मकान में रहता था।

वह अपने गैंग के लोगों से इंटरनेट वीपीएन के जरिये संपर्क में था। उसके ग्रुप के लोग उसे विभिन्न पेमेंट ऍप के माध्यम से पैसा भेजता जिसे निकालने के लिए वह अक्सर जोगबनी आता था। इसी क्रम में एक दुकानदार के द्वारा एक अकाउंट फ्रिज होने की शिकायत पर जोगबनी थाना की पुलिस ने उसे फिर से पैसे निकालने के लिए आते ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2023 में राजस्थान के जयपुर शहर में जी ग्रुप के एक होटल में एक करोड़ की फिरौती के लिए की गई गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। वह लॉरेंस विश्नोई ग्रुप के एक शार्प शूटर है। फ़िलहाल जोगबनी पुलिस ने राजस्थान पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MADHEPURA में चोरों ने एक को मारी गोली, ग्रामीणों की पिटाई से एक चोर की मौत

LAWRENCE BISHNOI GANG LAWRENCE BISHNOI GANG LAWRENCE BISHNOI GANG

LAWRENCE BISHNOI GANG

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...