होम डिलीवरी करने के लिए शराब तस्कर गंडक नदी के रास्ते कर रहे हैं तस्करी

गोपालगंज : आगामी नए साल के आगमन को लेकर आम और ख़ास लोग ही तैयारी नहीं कर रहे हैं। बल्कि लोगों को उनके नए साल के मौके पर शराब की होम डिलीवरी करने के लिए शराब तस्कर भी गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी कर रहे है। ताजा मामला गोपालगंज का है। जहां जादोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंडक नदी में छापेमारी कर एक नाव से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। जबकि शराब तस्कर पुलिस के आगमन की सूचना मिलते से नाव छोड़कर फरार हो गए है। यह शराब की तस्करी यूपी से बिहार गंडक नदी के रास्ते किया जा रहा था।

इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि नए साल के आगमन को लेकर तस्करों के द्वारा शराब की तस्करी जल मार्ग के रास्ते किया जा रहा था। जादोपुर थाना को जैसे ही सूचना प्राप्त हुई। वैसे ही पुलिस गंडक नदी में छापेमारी कर एक नाव से करीब एक हजार लीटर शराब बरामद किया है। नाव को बरामद किया गया है। हालांकि शराब कारोबारी नदी में कूदकर भागने में सफल हो गए। जादोपुर थाना के कांड दर्ज कर लिया गया है। इसमें जो भी तस्कर संलिप्त है उनके खिलाफ करवाई की जाएगी।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...