मरीजों को करना पड़ रहा इंतज़ार, एम्बुलेंस से ढोया जा रहा शराब !

Madhubani– कोरोना के कहर के बीच जब बिहार में आम जीवन थमता दिख रहा है. ऐसे में प्रशासनिक महकमा खासकर स्वास्थ्य विभाग  को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है ताकि बीमार मरीजों को जरूरी सुविधाएं मिल सके. इसके बावजूद कई बार इमरजेंसी की हालत में मरीजों को एंबुलेंस वक्त पर नहीं मिल पा रहा है. उधर माफिया शराब ढ़ोने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे . मामला मधुबनी का है जहां पुलिस ने जेवाई मेमोरियल हॉस्पीटल, जयनगर के लिए संचालित एम्बुलेंस से 1650 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया है.

बताया जा रहा है कि खजौली पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि जेवाई मेमोरियल हॉस्पीटल, जयनगर के लिए संचालित एम्बुलेंस सेवा से मरीजों को लाने- ले जाने की बजाए शराब की ढुलाई की जा रही है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धावा बोल दिया. खजौली थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह की अगुवाई में पुलिस ने गुरूवार की रात  एम्बुलेंस से 1650 बोतल नेपाली शराब जब्त कर लिया. एम्बुलेंस चालक मौके से भागने में कामयाब रहा.

थानाध्यक्ष की लिखित शिकायत पर एम्बुलेंस चालक, एम्बुलेंस मालिक, बेलही गांव निवासी मनोज कुमार यादव और  विनोद यादव के विरुद्ध खजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

रिपोर्ट- अमर कुमार

 

 

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...