चक्का जाम करने को तैयार लोको रनिंग स्टाफ, 48 घंटे की भूख हड़ताल खत्म, तेवर अब भी तेज

कटिहार : कटिहार जिले में अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ संघ का 48 घंटे का भूख हड़ताल आखिरकार जूस पिलाकर खत्म कराया गया लेकिन आंदोलन की चिंगारी अभी भी सुलग रही है। बीते दो दिनों से सैकड़ों लोको पायलट, सहायक पायलट और गार्ड रेलवे लॉबी के सामने धरने पर बैठे थे और अपनी मांगों को लेकर रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। सबसे बड़ी मांगों में महंगाई बढ़ने के बाद 25 फीसदी किलोमीटर अलाउंस भत्ता बहाल किया जाए।

लोको रनिंग स्टाफ ने साफ चेतावनी दी अगर उनकी मांगों का जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो अगला आंदोलन और भी उग्र होगा

इसके साथ ही स्टाफ ने ड्यूटी के घंटे कम करने, मुख्यालय में 46 घंटे और बाहरी मुख्यालय में 10 घंटे अनिवार्य विश्राम देने और 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी के नियम को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई। भूख हड़ताल के दौरान लोको रनिंग स्टाफ ने साफ चेतावनी दी अगर उनकी मांगों का जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो अगला आंदोलन और भी उग्र होगा। फिलहाल जूस पिलाकर हड़ताल शांत करा दी गई है लेकिन रेलवे प्रशासन के लिए यह सिर्फ एक ट्रेलर साबित हो सकता है। लोको रनिंग स्टाफ अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

यह भी पढ़े : बिहार के अलग-अलग जिलों में चलाया गया ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’, लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...