Gumla : टिनटागर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब…

Gumla : चैनपुर प्रखंड के टिनटागर गांव में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मुख्य पुजारी द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद भक्तों की लंबी कतारों के साथ जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।

Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार… 

भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जो इस पावन अवसर का हिस्सा बनने दूर-दराज से आए थे।

ये भी पढे़ं- Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत… 

Gumla : बड़ी संख्या में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Gumla : उमड़ी भक्तो की भीड़
Gumla : उमड़ी भक्तो की भीड़

शाम लगभग 5 बजे, भक्तों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ रथ को खींचते हुए मौसी बाड़ी तक पहुंचाया। इस दौरान मेले में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और खास तौर पर चावल से बने प्रसिद्ध पीठे का आनंद लेते हुए लोग देखे गए।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh के चौपारण में आयोजित हुई भव्य भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा, सांसद मनीष जायसवाल हुए शामिल… 

चैनपुर थाना के एसआई दिनेश कुमार, एएसआई धर्मपाल लुगुन, मजिस्ट्रेट उज्ज्वल मिंज सहित स्वास्थ्य कर्मी भी मौके पर मौजूद थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो। यह रथ यात्रा टिनटागर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत प्रमाण है।

सुंदरम केसरी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——-

Bokaro Crime : अंधेरी रात में सूने घर में लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad Breaking : DCLR कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया, जमीन से… 

Ranchi Crime : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध शराब का जखीरा जब्त 

Bokaro : जमीन के लिए जंग! चंदनकियारी में लाठी-डंडे से खूनखराबा, विडियो वायरल… 

Jamshedpur : किसके डर से पेसा कानून लागू नहीं कर ही हेमंत सरकार बताए-गरजे रघुवर दास… 

Bokaro : डेढ़ करोड़ लूटकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा-6 अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

Lohardaga : 5 हजार की घूस ने फंसा दिया, रिश्वत लेते लेखा लिपिक को ACB ने रंगेहाथ धरा…

Dhanbad Breaking : मैथन डैम में नहाने के दौरान डूबा बिहार का युवक, तलाश जारी… 

 

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...