Love Marriage Tragedy: शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति की शराब की लत बनी मौत की वजह

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पति की शराब की आदत से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम।


Love Marriage Tragedy रांची: झारखंड के रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 12 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति की शराब पीने की आदत से बेहद परेशान थी। घटना अनगड़ा थाना क्षेत्र के पैका टुंगरीटोली गांव की है।

सोमवार देर रात सीता देवी ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Love Marriage Tragedy: शादी से पहले लिया था शराब नहीं पीने का वादा

जानकारी के अनुसार सीता देवी की शादी 30 अप्रैल को पैका बनियानटोली निवासी सन्त्री उरांव उर्फ सनील (40) के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि शादी के समय सीता ने अपने पति से शराब नहीं पीने का वादा लिया था। वह चाहती थी कि उसका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और नशामुक्त हो।

हालांकि शादी के बाद भी सन्त्री शराब पीकर घर लौटता रहा। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जाता है कि दो दिन पहले ही सीता ने पति को अंतिम चेतावनी दी थी कि अगर वह फिर शराब पीकर घर आया तो उसे उसका मरा हुआ चेहरा देखना पड़ेगा।


Key Highlights

  • अनगड़ा थाना क्षेत्र के पैका टुंगरीटोली की घटना

  • प्रेम विवाह के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या

  • पति की शराब की लत से परेशान थी महिला

  • घटना के बाद गांव में शराबखोरी पर चर्चा तेज

  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा


Love Marriage Tragedy: शराब पीकर घर लौटने पर हुआ विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को सन्त्री मजदूरी कर लौटने के दौरान फिर शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। देर रात सीता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पति अपनी शराब की आदत छोड़ देता, तो शायद यह घटना नहीं होती।

Love Marriage Tragedy: पहली पत्नी की भी हो चुकी है मौत

ग्रामीणों के अनुसार सन्त्री उरांव की पहली पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी थी। सीता से उसका यह दूसरा विवाह था। घटना के बाद गांव में शराब की बढ़ती लत और उसके दुष्परिणामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि शराब की वजह से परिवार टूट रहे हैं और घरेलू तनाव बढ़ रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...