शिक्षिका की Scooty में लग गया कीचड़ तो मैडम ने…, वीडियो वायरल होने पर…

भागलपुर: अभिभावक अपने बच्चों को पढने के लिए स्कूल भेजते हैं। सरकार भी शिक्षकों को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का निर्देश देती है लेकिन भागलपुर में एक महिला शिक्षिका के Scooty में कीचड़ लग गया तो उन्होंने बच्चों को उसे साफ करने के लिए लगा दिया। मैडम की स्कूटी बच्चों द्वारा साफ करने का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के मुखेरिया मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला शिक्षिका की स्कूटी में कीचड़ लग गया तो उन्होंने कक्षा के दौरान ही बच्चों को अपनी स्कूटी साफ करने में लगा दिया। Scooty Scooty Scooty

यह भी पढ़ें – PK की रैली: खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हो गई

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मैडम बच्चे के पीछे खड़ी हो कर उसे निर्देश दे रही हैं और वह निर्देशानुसार हाथ से पानी लेकर स्कूटी पर डाल कर साफ कर रहा है। मामले में भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, महिला शिक्षिका से स्पष्टीकरण माँगा जायेगा और जवाब मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि करीब पांच दिन पहले भी भागलपुर के सुल्तानगंज से एक वीडियो सामने आया था जहां शिक्षक बच्चों से मजदूरी करवा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar में फिर से जातिय गणना कराएगी कांग्रेस, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...