Advertisment

Maharashtra Local body Election : वोटिंग से पहले ही बीजेपी – शिवसेना 66 सीटों पर और एनसीपी 2 सीटों पर निर्विरोध जीती

Maharashtra Local body Election : वोटिंग से पहले ही बीजेपी – शिवसेना 66 सीटों पर और एनसीपी 2 सीटों पर निर्विरोध जीती

22 Scope News Deskमहाराष्ट्र लोकल बाडी इलेक्शन में महायुति को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। चुनाव से पहले ही कुल 68 सीटें बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन को मिले है। जिसमें बीजेपी – शिवसेना को 66 और एनसीपी को 2 सीटों कब्जा हो गया है।

बिना चुनाव लड़े ही महायुति को 68 सीटों पर निर्विरोध जीत

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में हलचल तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव में सभी दलों ने नामांकन दाखिल कर दिया है और अब वोटिंग की बारी है। वहीं वोटिंग से पहले महायुति को बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है और बिना चुनाव लड़े ही 68 सीटों पर जीत दर्ज हो गई है।

 नाम वापसी के बाद 68 सीटों को प्रतिद्वंदी नहीं 

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के लिये शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। ऐसे में कई अन्य पार्टियों और गठबंधन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। जिससे 68 सीटों पर महायुति उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। जिसके बाद बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी को कुल 68 सीटों पर जीत हासिल हुई दिखती है।

निर्विरोध चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जिसके 44 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। बीजेपी ने कल्याण में 15, भिवंडी में छह, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में दो-दो, पनवेल में छह, धुले में चार, जलगांव में छह और अहिल्यानगर में तीन जीत हासिल की। शिवसेना ने ठाणे में सात, भिवंडी में दो, कल्याण में सात और जलगांव में छह सीटें जीतीं। अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने जलगांव में दो निर्विरोध मुकाबले जीते। इस्लामिक पार्टी ने भी एक सीट निर्विरोध जीती।मुबंई महा नगरपालिका चुनाव में कुल 227 सीटों में बीजेपी 137 सीटों पर और शिवसेना शिंदे गुट 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

ये भी पढे :  नए साल में CM नीतीश का बड़ा फैसला, बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा इलाज, जारी किया QR कोड

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...