कर्मभूमि में ही तोड़ दी महात्मा की मूर्ति

मोतिहारी : सुबह-सुबह कुछ लोग जब चरखा पार्क के पास बने नए पार्क में पहुंचे तो कुछ असामाजिक तत्वों की करतूत सामने आई. पार्क में लगी महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति गायब थी. उस जगह पर मूर्ति के अवशेष मात्र रह गए थे. हैरान-परेशान लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. ख़बर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-उनन में डीएम शीर्षत कपिल अशोक,एसपी डॉ. कुमार आशीष,सदर एसडीओ सौरभ सुमन यादव और डीएसपी अरुण गुप्ता समेत तमाम अधिकारी चरखा पार्क पहुंच गए. जगह का मुआयना किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति को अपने संरक्षण में ले लिया. अपराधियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. घटना के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि चम्पारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है. यहां पर उन्होने अहिंसात्मक लड़ाई लड़कर अंग्रेजी सरकार को बेचैन कर दिया था. इसी वजह से आज भी सभी लोगो के दिलों गांधी जी का विचार बसा हुआ है. उन्होने कहा कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर महात्मा गांधी के विचारों को नहीं मारा जा सकता है और न ही लोगों के दिलों से उन्हे निकाला जा सकता है. डीएम ने जल्द ही उसी जगह पर गांधीजी की नई आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात भी कही. जीएम के मुताबिक पार्क को पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ने डेवलप ककिया है. कॉरपोरेशन के अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा कि इसकी सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी. होमगार्ड के जवानों को भी पार्क की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा.

vlcsnap 2022 02 14 18h06m30s979 22Scope News

रिपोर्ट : ब्रजेश झा

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...