Maiya Yojna की लाभुकों को अब बैंकों से मिलेगा लोन…क्या है पूरा मामला, जानें डिटेल्स

Jharkhand: झारखंड में Maiya Yojna की लाभुकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है, हर महीने मिलेन वाले 2500 के अलावा अब इन मंईयांओं के सरकार लोन की फैसिलिटी भी लेकर सामने आई है। बता दें मंईयां योजना के लाभुकों को बैंकों के माध्यम से 20,000 रुपए का लोन मिलेगा।

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने की घोषणा

दरअसल राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने इसकी घोषणा की है। शनिवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के साथ बैठक हुई। इस बैठक में वित्त मंत्री ने मंइयां योजना की लाभुकों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया । बता दें बैठक में बैंकर्स ने लोन को लेकर सहमति जताई है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा इसे अगले बजट में शामिल किया जाएगा।

Read More: कैमूर पहुंचे संतोष सिंह, केंद्रीय बजट को लेकर कहा- यह बजट किसानों, युवाओं व आम जनता के हित में है…

झारखंड की महिलाओं को मिलते हैं 2500 रुपए

मालूम हो कि Maiya Yojna झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना है जिसके तहत सरकार राज्य की लाभुक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दे रही है। हेमंत सोरेन सरकार ने इन 2500 रुपए से महिलाओं को सशक्त करने के लिए मंइयां बलवान योजना की भी घोषणा की है,जिसके तहत महिलाएं इन 2500 रुपए का इस्तेमाल छोटे बिजनेस के रुप में कर सकती हैं और सशक्त बन अपने परिवार की सहायता भी कर सकती है। और अब इन लाभुकों के लिए सरकार 20000 तक का लोन भी दिलवाने वाली है इससे झारखंड की महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img