सदर अस्पताल में कुपोषण पर बड़ा एक्शन, NRC का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई पड़ताल

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल में कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सरकार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और पोषण संबंधी सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सिविल सर्जन समेत अस्पताल के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोग के अध्यक्ष ने केंद्र में भर्ती बच्चों की देखभाल, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।

अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुपोषित बच्चों के उपचार व पोषण संबंधी सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए

अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुपोषित बच्चों के उपचार और पोषण संबंधी सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन से केंद्र की कार्यप्रणाली, बच्चों की संख्या और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत जानकारी ली गई। आयोग की इस कार्रवाई को कुपोषण के खिलाफ राज्य सरकार की निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Prahlad Kumar Sarkar 1 22Scope News

Prahlad Kumar Sarkar 2 22Scope News

Prahlad Kumar Sarkar 3 22Scope News

 

 

यह भी पढ़े : मंत्री निशांत ने कहा- मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के दायरे में अब होंगे 4 लाख आय सीमा तक के मरीज

रतन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad News: टुंडी के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक...

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र की लुकैया पंचायत के अंतर्गत दुर्गाडीह गांव के पास लोधरिया जंगल में एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़...

जमशेदपुर में डंपर ने छीनी 25 वर्षीय युवक की जान, सड़क...

जमशेदपुर: सोमवार को परसुडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलगाझुड़ी मुख्य सड़क पर एक दुखद सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।...

Hazaribagh: आखिर क्यों ठाकुरजी की मूर्ति गोद में उठाकर डीसी कार्यालय...

Hazaribagh: जिले के इचाक स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर की जमीन को लेकर एक अनोखा और भावनात्मक दृश्य उपायुक्त कार्यालय में देखने को मिला। मंदिर...