Giridih में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पिंकू कुमार सिंह बने सरिया थाना प्रभारी

Giridih: गिरिडीह जिले में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी डॉ. बिमल कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 21 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में पिंकू कुमार सिंह को सरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार सभी नवपदस्थापित थाना प्रभारियों को अविलंब अपने-अपने थानों में योगदान देने को कहा गया है।

प्रभारी पिंकू कुमार सिंह ने क्या कहा

प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस तबादले का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना बताया जा रहा है। सरिया थाना में पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह कहा सरिया क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल पर विशेष ध्यान रहेगा। साथ ही जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाकर अपराध पर काबू पाने की कोशिश की जाएगी।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...