Breaking : लखीसराय में बड़ा सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

लखीसराय : बिहार के लखीसराय से एक बड़ी खबर आ रही है। अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मारी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव की है। घटना आज डेढ़ से दो बजे के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो क परखच्चे उड़ गए। यह हादसा लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के पास हुआ है।

बताया जा रहा है कि 15 लोग एक ऑटो में सवार होकर कही जा रहे थे, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में आठ लोग मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये सभी लोग कैटरिंग का काम करते थे, जो रात में काम करके सिकंदरा से लखीसराय आ रहे थे।

सड़क हादसा : 9 लोगों की मौत

बता दें कि मृतकों में ऑटो चालक मनोज कुमार, दीवाना कुमार, छोटू कुमार, रामू कुमार और अमित कुमार सहित नौ लोग शामिल हैं। ऑटो चालक मनोज जिले के महिसोना गांव का था। पांच घायलों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहंचाया। घायलों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

PM मोदी ने कहा- लखीसराय में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के लखीसराय में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

सीएम नीतीश ने घटना पर जतायी दुख

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय के रामगढ़चौक थाना के बिहरौरा गांव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृत नौ लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...