लखीसराय में गोलीबारी, 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में आपसी रंजिश में गोलीबारी हुई है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि पंजाबी मुहल्ला के एक ब्रह्मण परिवार की एक बेटी से चौधरी परिवार के लड़के को प्रेम था। अहले सुबह लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की समापन के बाद छठ घाट से लौटकर घर आने के बाद प्रेमी युवक आशिष चौधरी ने अपनी प्रेमिका के दो भाई चंदन कुमार एवं राजनंदन कुमार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। जिससे घटनास्थल पर छह लोगों को गोली लगी है। जिसमें चंदन कुमार एवं राजनंदन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि चार की प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात की जा रही है। मुंगेर के डीआईजी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

रंजीत सम्राट की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...